*नगरी में भाजपाइयों ने मनाई खुशियां घोषणा पत्र को लेकर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नगरी में भाजपाइयों ने मनाई खुशियां घोषणा पत्र को लेकर*

 *नगरी में भाजपाइयों ने मनाई खुशियां घोषणा पत्र को लेकर*



 जयलाल प्रजापति /नगरी -धमतरी -

 भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी किये। केंद्रीय मंत्री मा. अमित शाह जी द्वारा प्रमुख वादा कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विटल धान की खरीदी राशि ₹3100 प्रति क्विंटल एवं बिना कतार के एक ही समय पूरी राशि किसानों के खाते में सीधा दिया जाएगा।  रिक्त शासकीय पदों पर 21 लाख पदों पर नियुक्त की जाएगी। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास एवं घर-घर निर्मल जल अभियान।



गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा। विवाहित महिलाओं को सालाना ₹12000 दिया जाएगा और ऐसे ही अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा से भाजपाइयों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है एवं जनता भी खुश नजर आ रहे हैं इसी खुशी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल नगरी के कार्यकर्ताओं ने बजरंग चौक में आतिशबाजी कर खुशियां जाहिर की। और प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री मा. अमित शाह जी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी को धन्यवाद प्रेषित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads