*हसदा में रासेयो के जरिए 983 पशुओ का हुआ उपचार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*हसदा में रासेयो के जरिए 983 पशुओ का हुआ उपचार*

 *हसदा में रासेयो के जरिए 983 पशुओ का हुआ उपचार*



नवापारा (राजिम)

 सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा समीपस्थ ग्राम हसदा में जारी सात दिवसीय विशेष शिविर में  छठवें दिवस में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 983 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। जिसमें कृमि नाशक दवा 218, प्रारंभिक उपचार 106, बांझपन 8, बधियाकरण 18, औषधि वितरण 211, अन्य 422, एकटंगिया और गलाघोटू जैसे बीमारी का लक्षण देखते ही उनका उपचार किया। शिविर में डॉ. एच. आर. ओगरे, डॉ प्रेरणा, एस. के. बघेल, नरेन्द्र साहू, आर. एन. साहू, तनुजा चंद्राकार, मेवा राम, उत्कर्ष सहित सात सदस्यीय पशुधन विकास विभाग, गोबरा नवापारा की उपस्थिति रही। शिविर में ग्राम के शशिप्रकाश साहू (सरपंच), तोरण साहू (पंच), सुरसेन साहू (सचिव) शिविर संचालक डॉ. आर. के. रजक सहित शिविरार्थी महात्मा गांधी ग्रुप के भोपेश कुमार साहू (समूह नायक),  दिपेश सेन (मीडिया प्रभारी) शरद साहू , तुषार यादव ,भीखम निषाद,पूनम साहू , दक्ष साहू, का विशेष योगदान रहा। परियोजना कार्य के अन्तर्गत विनय गोस्वामी एवं डाली साहू के संयुक्त निर्देशों पर 7 तलाब एवं नाली की सफाई किया गया। आसपास साफ सफाई की गई। सोख्ता गड्ढों का निर्माण, जल स्रोत को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बौद्धिक सत्र में कौशल विकास विषय अंतर्गत डॉ अजय शर्मा ,डॉ. डी. चापेकर , डॉ. श्यामा शांडिल्य ने उक्त विषय पर विस्तार से स्वयंसेवक को जानकारी दिए | क्षेत्र के जाने–माने साहित्यकार राज्यपाल से सम्मानित मोहन मानिकपंत ने कौशल विकास में साहित्य की योगदान को बताया | स्वयंसेवको के द्वारा ग्राम संपर्क में अनेकों समस्याओं से कार्यक्रम आधिकारी को अवगत कराया वरिष्ट स्वयंसेवको के द्वारा यादगार संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी प्रतिदिन 5000 से अधिक भीड़ इकट्ठा हो रही है |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads