छेरिक छेरा, छेर मरकनिन, छेर छेरा के साथ,,राजिम अंचल में लोगों का उत्साह छलका-- - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छेरिक छेरा, छेर मरकनिन, छेर छेरा के साथ,,राजिम अंचल में लोगों का उत्साह छलका--

 छेरिक छेरा, छेर मरकनिन, छेर छेरा के साथ,,राजिम अंचल में लोगों का उत्साह छलका--



राजिम 

राजिम अञ्चल के गाँव दूतकैंयां (खपरी), बकली,रावण,परसदा (जोशी), पोखरा, हथख़ोज, रक्शा, बासिन,अरंड,पितईबन्द सहित सभी गाँवों में पुस पुन्नी याने छेरछेरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,सुबह से ही लोगों ने स्थानीय नदी नालो तालाबों पर स्नान करके देव स्थलों का दर्शन करके एक दूसरे को अन्न दान के परब छेरछेरा तिहार की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के सुख शांति समृद्धि की कामना की, इस अवसर पर प्रात काल से ही नन्हें मुन्ने बच्चों से लेकर युवा वर्ग एवम गाँव के सियान, किसानो ने एक दूसरे के घर जा जा कर छेरछेरा मांगा,कोई थैला लिए थे,कोई बोरी,कोई कोई टुकनि लेकर छेर छेरा कुद रहे थे,इस अवसर पर लोक कलाकारों की टोलियाँ माइक लगाकर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते एवं मंगल भजन गाते हुए छेर छेरा मांग कर माहौल को उत्साह मय बना रहे थे|

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads