पीपला फाउंडेशन ने किया महावीर जयंती के दिन महावीर की प्रतिमा को संरक्षित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पीपला फाउंडेशन ने किया महावीर जयंती के दिन महावीर की प्रतिमा को संरक्षित

 पीपला फाउंडेशन ने किया महावीर जयंती के दिन महावीर की प्रतिमा को संरक्षित 



आरंग

आरंग पुरातात्विक नगरी के नाम से प्राचीन काल से ही प्रख्यात है। साथ ही जैन धर्म का भी केन्द्र रहा है। वहीं रविवार को महावीर जयंती दिवस पर नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने गत दिवस अंधियारखोप तालाब से प्राप्त जैन तीर्थंकर की प्राचीन मूर्ति को संरक्षित करने अस्थाई रूप से पुराने नगर पालिका भवन में सुरक्षित रखा गया जिससे की प्रतिमा को कोई क्षति न पहुंचे। जानकार लोग इस प्राचीन प्रतिमा को महावीर स्वामी की प्रतिमा होने की संभावना बता रहे हैं।

ज्ञात हो कि ढाई वर्ष पूर्व भी अंधियारखोप तालाब से प्राप्त प्राचीन प्रतिमा को पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों  द्वारा नगर के भांडदेवल मंदिर के गर्भ गृह में संरक्षित किया गया था। राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में विगत दिनों संस्कृति मंत्री जी द्वारा संग्रहालय बनाने हेतु पच्चीस लाख की घोषणा भी की गई है किंतु संग्रहालय निर्माण के कार्य में अभी समय लगेगा  इसलिए पिपला फाउंडेशन ने शासन - प्रशासन से पुराने नगर पालिका भवन को ही अस्थाई रूप से संग्रहालय व पुस्तकालय बनाने के लिए मांग कर रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads