भीषण गर्मी में चिड़ियों को मिल रहा है दाना-पानी ,रानी पद्मावती संगठन ने चकोरा बनाने का उठाया बीड़ा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भीषण गर्मी में चिड़ियों को मिल रहा है दाना-पानी ,रानी पद्मावती संगठन ने चकोरा बनाने का उठाया बीड़ा

 भीषण गर्मी में चिड़ियों को मिल रहा है दाना-पानी ,रानी पद्मावती संगठन ने चकोरा बनाने का उठाया बीड़ा 



आरंग‌

गर्मी अपने प्रचंड रुप में है।सभी प्राणियों को थोड़े थोड़े अंतराल में जल की आवश्यकता हो रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर के स्वयंसेवी रानी पद्मावती महिला संगठन की महिलाओं ने नगर में जगह जगह पेड़ों में चकोरा बनाकर चिड़ियों के लिए दाना पानी का इंतजाम कर रही हैं। और उसमें नियमित रूप से दाना पानी डालकर रखें चकोरा की देखभाल कर रही हैं।जिससे पक्षियों को भी भीषण गर्मी में दाना पानी के लिए भटकना न पड़े। वहीं संगठन की महिलाओं ने बताया अब तक नगर में 70/80 जगहों पर चकोरा रखा गया है।और भी चकोरा  का निर्माण  चल ही रहा है।जिससे अधिक से अधिक स्थानों पर चकोरा रखा जा सके।ज्ञात हो कि रानी पद्मावती महिला संगठन नगर में पानी प्याऊ का संचालन, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता सहित नगर में मूक पशुओं के लिए पात्र रखने में भी पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। वहीं रानी पद्मावती महिला संगठन की इस पुनीत कार्य को आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, बीएमओ विजयलक्ष्मी अनंत, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला,जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरें ने सराहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads