गरियाबंद विकासखंड में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 सम्पन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गरियाबंद विकासखंड में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 सम्पन्न

 गरियाबंद  विकासखंड  में  परख  राष्ट्रीय  सर्वेक्षण  2024  सम्पन्न 




जिला  शिक्षा  अधिकारी  एवं  विकासखंड  शिक्षा  अधिकारी  ने  किया विभिन्न केंद्रों का  निरीक्षण 


  गरियाबंद

 आज  गरियाबंद  विकासखंड  के  21 सर्वेक्षण  केंद्रों  में  परख राष्ट्रीय  सर्वेक्षण  2024  आयोजित किया  ग़या विकासखंड  के  इन केंद्रों  में सैकड़ों  परीक्षार्थियों  ने  इस  सर्वेक्षण  में  हिस्सा  लिया l  आज जिला  शिक्षा  अधिकारी  ए. के . सारस्वत,  विकासखंड  शिक्षा  अधिकारी  गजेंद्र  ध्रुव, विकासखंड  स्रोत समन्वयक तेजेश शर्मा  ने विभिन्न केंद्रों का  निरिक्षण  किया.  राज्य  शासन  से प्राप्त  निर्देशानुसार  सर्वेक्षण  का  कार्य  नियमानुसार  एवं  मापदंडों  के  अनुरूप  किया  गया. 


 आज  परख  राष्ट्रीय  सर्वेक्षण  2024 का  आयोजन   किया  ग़या  जिसमें  गरियाबंद  विकासखंड  से  21 विद्यालय  को  इसके  लिए  चिन्हित  किया  ग़या था.  इसमे  3 री, 6 वी  एवं  9 वी  कक्षा  के  विद्यार्थियों  की  परीक्षा  हुई  आज  गरियाबंद  विकासखंड  के पूर्व  माध्यमिक  शाला  मजरकटा, प्राथमिक  एवं  पूर्व  माध्यमिक  शाला  हसोदा, पूर्व  माध्यमिक  शाला  पारागांव , द्रोणाचार्य  स्कूल,  श्रद्धा पब्लिक  स्कूल,  एंजेल  पब्लिक  स्कूल  आदि  का  आज जिला  शिक्षा  अधिकारी  ए. के . सारस्वत,  विकासखंड  शिक्षा  अधिकारी  गजेंद्र  ध्रुव, विकासखंड  स्रोत समन्वयक तेजेश शर्मा  ने निरीक्षण  किया. परख  राष्ट्रीय  सर्वेक्षण  2024  की  तैयारी  में  बीते  18 नवंबर,  25  नवंबर  एवं  29  नवंबर को  पूरे  ब्लाक  के  3 , 6 एवं  9 वी  के  विद्यार्थियों  का  माक टेस्ट  भी हुआ था. तथा  आज  के  सर्वेक्षण  के  लिए  व्यापक  स्तर  पर  तैयारी  की  गई  थी  , इस  सर्वेक्षण  के  लिए  शिक्षा  महाविद्यालयो में  अध्ययनरत बी . एड . के  प्रशिक्षणार्थियों  को   एफ . आई.  के  रूप  मे  नियुक्त  किया  ग़या  था तथा  पर्यवेक्षक  भी  नियुक्त  किए गए थे.  विकासखंड  गरियाबंद  में  य़ह  सर्वेक्षण  विभाग  के  निर्देशानुसार  सफ़लता   पूर्वक  किया ग़या l उक्त  जानकरी  विकास खंड  शिक्षा  अधिकारी  गजेंद्र  ध्रुव  ने  दीl

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads