*धरना/प्रदर्शन मे प्रदेश भर से कुर्मी समाज एवं सर्व छत्तीसगढ़ समाज के हजारों प्रतिनिधि सम्मलित हुए* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धरना/प्रदर्शन मे प्रदेश भर से कुर्मी समाज एवं सर्व छत्तीसगढ़ समाज के हजारों प्रतिनिधि सम्मलित हुए*

*डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के नाम बदले  से अक्रोशित है सर्व छत्तीसगढ़   समाज*



*धरना/प्रदर्शन मे प्रदेश भर से कुर्मी समाज एवं सर्व छत्तीसगढ़ समाज के हजारों प्रतिनिधि सम्मलित हुए*

आरंग/रायपुर 

छत्तीसगढ़ शासन द्रारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने से अक्रोशित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज सहित सतनामी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, साहू समाज, चंद्राकर समाज, एवं सर्वे छत्तीसगढ़िया समाज के प्रदेश भर से हजारों की संख्या मे नया रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल में प्रस्तावित धरना/प्रदर्शन मे सम्मिलित हुए।


मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKSSY) का नाम बदला जाना यह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वपनदृष्टा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं जातिगत भेदभाव एवं कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्षरत डॉक्टर खूबचंद बघेल का ही नहीं अपितु मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सहित सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का ऐसा अनपेक्षित निर्णय छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के गौरव एवं स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने के साथ ही उनकी अस्मिता को मिटाने की साजिश है


महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़िया समाज के स्वाभिमान एवं सम्मान की लड़ाई है। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचने तक जारी रखा जाएगा अतः छत्तीसगढ़ शासन जल्द से जल्द डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का पूर्व नाम एवं पहचान बनाए रखने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्णायक आदेश जारी करें अन्यथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज को सड़क की लड़ाई लड़ने हेतु बाध्य होना पड़ेगा! 


उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी   क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप, सर्व छत्तीसगढ़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज ललित बघेल, मनवा कुर्मी समाज के महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष मोतीराम वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राजप्रधान नीलमणी परगनिहा धरसीवां, ठाकुर राम वर्मा, तिल्दा जागेश्वर वर्मा रायपुर, हरि राम वर्मा अर्जुनी, रामखेलावन वर्मा पलारी, श्रीमती सुनीता वर्मा बलौदा बाजार, चिंताराम वर्मा चंदखुरी, श्रीमती सत्यभामा परगनिहा धमधा, ईश्वरी वर्मा दुर्ग, युगल किशोर आदिल पाटन पटेल समाज के बी.आर.पटेल साहू समाज के महिला अध्यक्ष श्रीमती कुंती साहू, दिल्लीवार समाज के महामंत्री अशोक देशमुख, सर्व समाज के महामंत्री उमाकांत वर्मा, आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बी.एल.रावेट, सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.भतपहरि,  धोबी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर, जितेंद्र सिंगरोल, शैलेश नितिन त्रिवेदी, कौशल वर्मा,  युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल, कमल वर्मा सहित विभिन्न छत्तीसगढ़िया समाज के प्रमुखों ने अपना विचार व्यक्त किया। सभा का संचालन सुनील नायक रायपुर राज सचिव, महिला महामंत्री श्रीमती श्रध्दा नायक, युवा महामंत्री आलोक वर्मा ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads