*पीपला फाउंडेशन ने बनाया वेबसाइट व बारकोड* *स्कैन कर, देश, दुनिया के लोग कर पायेंगे आरंग,रीवां,चंदखुरी, भंडार पुरीधाम का दर्शन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पीपला फाउंडेशन ने बनाया वेबसाइट व बारकोड* *स्कैन कर, देश, दुनिया के लोग कर पायेंगे आरंग,रीवां,चंदखुरी, भंडार पुरीधाम का दर्शन*

 *पीपला  फाउंडेशन ने बनाया वेबसाइट व बारकोड* 



*स्कैन कर, देश, दुनिया के लोग कर पायेंगे आरंग,रीवां,चंदखुरी, भंडार पुरीधाम का दर्शन*


आरंग

 आरंग के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन बहुत ही कम समय में सैकड़ों रचनात्मक कार्यो से अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है। यही कारण है कि ये संगठन हमेशा अच्छे कार्यों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है।हर दिन  यह संगठन कुछ न कुछ रचनात्मक कार्य से लोगों को प्रेरित और प्रभावित करता रहता है।संगठन के संयोजक महेन्द्र पटेल की परिकल्पना और संगठन के पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से अनूठी पहल करते हुए नगर के ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने एक वेबसाइट और बारकोड स्कैनर बनाया जा रहा है।जिसे लोग स्कैन कर आरंग के मंदिरों का दर्शन व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




फाऊंडेशन के संयोजक पटेल ने बताया कि बारकोड को स्कैन करते ही आरंग के मंदिरों का दर्शन लोग सहजता से कर पाएंगे। साथ ही मंदिरों की नगरी आरंग के मंदिर- देवालयों का संक्षिप्त  इतिहास व जानकारी भी लोग पढ़- समझ पाएंगे। इसके अलावा भी आरंग सहित पुरा नगरी रींवा,चंदखुरी,संत गुरु गुरुघासी की कर्मभूमि भंडारपुरी के इतिहास आदि की जानकारियां भी इस बारकोड को स्कैन कर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया इस वेबसाइट के निर्माण में विशेष मार्गदर्शन फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, मार्गदर्शक शशांक खरे, ईश्वर पटेल, मुरलीमनोहर देवांगन,संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, नीरज साहू, राकेश जलक्षत्री, प्रतीक टोंड्रे की अहम् भूमिका है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads