प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नैनपुर के द्वारा 89 वीं शिवजयंती के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नैनपुर के द्वारा 89 वीं शिवजयंती के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
नैनपुर-
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नैनपुर के द्वारा 89 वीं शिवजयंती के उपलक्ष्य पर उमरिया वार्ड नं. 03 में स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम उमरिया वार्ड नं. 03 में स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में शिवजयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम किया।
इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, नैनपुर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, निवास सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, नगर पालिका अध्यक्ष बहन कृष्णा पंजवानी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केक कटिंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को 89 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती की शुभकामनाएं दीं। झंडा वन्दन किया गया, उसके बाद शिव के झण्डे के नीचे सभी को प्रतिज्ञा कराई गई।
तत्पश्चात सेंटर से शोभायात्रा निकाली गई जो नैनपुर शहर के मुख्य मार्गों से निकली और सभी को शिव संदेश दिया गया। इसके बाद पुलिस स्टेशन के सामने कार्यक्रम हुआ। जहां नैनपुर क्षैत्र के विभिन्न गणमान्य सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी को शिव अवतरण का संदेश दिया गया।