*सृजन विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने पांचवी की परीक्षा में जिले की टॉप 10में बनाया स्थान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सृजन विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने पांचवी की परीक्षा में जिले की टॉप 10में बनाया स्थान*

 *सृजन विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने पांचवी की  परीक्षा में जिले की टॉप 10में बनाया  स्थान*



आरंग

   स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  आरंग  से 8 होनहार विद्यार्थियों ने  प्राथमिक   (पांचवी  ) प्रमाण -पत्र परीक्षा में  टॉप -10 सूची में  अपना  स्थान  सुनिश्चित  किया ।  प्रतियोगिता के इस दौर मे रायपुर  जिले की टॉप  10 सूची में अपना  नाम  दर्ज कराना नगर ,विद्यालय   एवं माता- पिता के लिए गौरव का विषय है ।   जिसमें  सपना चंद्राकर पिता श्री विश्वनाथ चंद्राकर सातवां स्थान,रुचि निर्मलकर पिता श्री दिनूराम निर्मलकर आठवां स्थान ,आदित्य सोनकर पिता श्री मुकेश सोनकर आठवां स्थान , जान्हवी साहू पिता श्री रोशन कुमार साहू नौवां स्थान , शुभ देवांगन पिताश्री महेश कुमार देवांगन नौवां  स्थान , वेदिता साहू पिता श्री बेनीराम साहू नौवां  स्थान, भारती यादव पिता श्री केश यादव दसवां स्थान, भूमिका साहू पिता श्री लाल जी साहू दसवां स्थान   । इस प्रकार, इन्होंने  अपने  माता-पिता, सृजन विद्यालय एवं आरंग नगर के साथ-साथ जिले को भी गौरवान्वित किया है।

इस  उपलब्धि पर शालेय विकास समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष श्री सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सोनकर, सचिव श्री सूरज सोनकर, सह सचिव श्री सतीश सोनकर,संस्था प्रमुख यशोदा योगी( प्राचार्य),भारती वर्मा (उपप्रचार्य),सोहागा देवांगन(प्रधान पाठक)समस्त शिक्षक वृन्द ने इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए बधाई दी ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads