“बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग देशभक्ति का गर्जन,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गरियाबंद में निकली ऐतिहासिक यात्रा,भारत की संप्रभुता के लिए गरजा जनसैलाब, गूंजे भारत माता के जयकारे” - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

“बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग देशभक्ति का गर्जन,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गरियाबंद में निकली ऐतिहासिक यात्रा,भारत की संप्रभुता के लिए गरजा जनसैलाब, गूंजे भारत माता के जयकारे”

 “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग देशभक्ति का गर्जन,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गरियाबंद में निकली ऐतिहासिक यात्रा,भारत की संप्रभुता के लिए गरजा जनसैलाब, गूंजे भारत माता के जयकारे”



गरियाबंद

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारिश के बावजूद सैंकड़ों नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा गायत्री मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, तिरंगा चौक, बाजार मार्ग, सुभाष चौक, शीतला मंदिर होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पर समापन हुई।





जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि पहलगाम की घटना ने पूरे देश के 140 करोड़ नागरिकों को आघात पहुंचाया है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।


भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को न केवल मारा, बल्कि आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को भी कड़ा सबक सिखाया है। यह देश के लिए गर्व का क्षण है।


पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, संप्रभुता और सामरिक क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान वैश्विक स्तर पर यह संदेश देता है कि भारत आतंकवाद को जड़ से मिटाने में सक्षम है।


पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और यह याद दिलाता रहेगा कि भारत की संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, जिला मंत्री श्रीमती मिलेश्वरी साहू,

नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन, नपा उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सुरेंद्र सोनटेके, पूर्व जिप सदस्य चंद्रशेखर साहू, अनूप भोसले, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, टीकम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चर्तुवेदी, सूरज सिन्हा, रिकेश साहू, हेमंत सिन्हा, जगमोहन पटेल, भोजलाल सिन्हा, संतोष यादव, भगवानों बेहरा, नवीन मांझी, संदीप पाण्डेय, बिंदु सिन्हा, तनु साहू, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, विकास रोहरा, वीरेंद्र साहू, खेम सिंह बघेल, प्रकाश सोनी, नूतन देवांगन अज्जू दासवानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads