*कवि चेतन सिंह चौहान को मिला "विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि" सम्मान*
*नेपाल की साहित्यिक संस्था शब्द फाउंडेशन ने किया है सम्मानित*
*कवि चेतन सिंह चौहान को मिला "विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि" सम्मान*
आरंग
युवा कवि चेतन सिंह चौहान को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन की ओर से "विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि" सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। राजनीतिक अस्थिरता के कारण सम्मान पत्र ऑनलाइन भेजा गया।
*हिन्दी कविता प्रतियोगिता का आयोजन* हिन्दी दिवस के अवसर पर संस्था ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व हिन्दी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया था । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधो को मजबूत करना,विश्व भर की साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और देवनागरी लिपि के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना था।
इस प्रतियोगिता में देश विदेश के हजारों साहित्यकारों ने भाग लिया जिनमें से 265 कवि व कवयित्रियों का चयन किया गया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात चेतन सिंह चौहान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि कवि -कवयित्रियों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय स्तर द्वारा किया जाता है।शब्द प्रतिभा वर्षों से साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरी मयालु ने सम्मान समारोह में कहा कि सम्मान उन्हीं को मिलता है जिसने समाज के लिए कुछ रचनात्मक कार्य किये हो।
उन्होंने कहा कि चेतन सिंह चौहान आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनकी रचनाओं से समाज को नई दिशा मिल रही है। उनकी अनेक रचनाएं विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहती है। चेतन सिंह चौहान शिक्षा विभाग में बस्तर अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवा देने के साथ साहित्य के माध्यम से लोगों को नई दिशा दे रहे हैं।