*मदन मंडावी अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर परहुए सम्मानित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मदन मंडावी अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर परहुए सम्मानित*

 *मदन मंडावी अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर परहुए सम्मानित*



डोंगरगढ़ _

श्री मदन मंडावी (प्रधान पाठक) ग्रामीण अंचल में निवास करते हुए अपने कलम के माध्यम से विभिन्न विषयों में निरंतर काव्य एवं साहित्यिक लेखन के क्षेत्र में नए आयामों को स्पर्श कर रहे हैं।

  वर्तमान में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित "अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता"  जिसमें 12,000 सम्मिलितों में से 250 प्रतिभाओं को उत्कृष्टता के आधार पर सम्मानित किया गया है। जिसमें श्री मदन मंडावी का भी चयन कर "अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान" से अलंकृत कर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह आयोजन अनुवादकों और भाषा विशेषज्ञों के कार्य को सम्मानित कर विश्व भर में आपसी संवाद, सहयोग, सांस्कृतिक आदान - प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

     साथ ही इस वर्ष श्री मदन मंडावी को राष्ट्रीय स्तर पर दि ग्राम टुडे की ओर से _"शिक्षक रत्न सम्मान" , "हिन्दी सेवी सम्मान 2025, "शक्ति विजय अलंकरण" प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद अजमेर (राजस्थान) से भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। लखनऊ, उत्तर प्रदेश से _स्वर्णिम साहित्य साक्षरता सम्मान, मुंशी प्रेमचंद सम्मान 2025, साहित्य उपासक सम्मान, स्वर्णिम साहित्य गौरव सम्मान शामिल है।

    ज्ञात हो कि मदन मंडावी ग्राम - ढारा, डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़)। जो हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में काव्य एवं साहित्य लेखन करते हैं। वर्तमान में साकेत साहित्य परिषद -सुरगी, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग  राजनांदगांव, साहित्य प्रवाह समिति - डोंगरगढ़ के सदस्य है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads