राजिम के समीप ग्राम कोपरा के लिखेंद्र का नवोदय में चयन परिजनों ने बांटी खुशियां - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम के समीप ग्राम कोपरा के लिखेंद्र का नवोदय में चयन परिजनों ने बांटी खुशियां

राजिम के समीप ग्राम कोपरा के लिखेंद्र का नवोदय में चयन
परिजनों ने बांटी खुशियां


राजिम-- जवाहर नवोदय विद्यालय  गरियाबंद के कक्षा नवमीं के प्रवेश
परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा के छात्र लिखेंद्र साहू का चयन हुआ
है। होनहार बालक के चयन पर उनके परिजनों ने खुशियां बांटी और प्रगति पथ
में बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
छात्र लिखेेंंद्र साहू कृषक परिवार का बालक है। उनके पिता भानूप्रताप
साहू और माता योगेश्वरी बाई साहू कृषि कार्य करते हैं। उनके दादा
त्रिलोचन साहू भी कृषक हैं। छात्र ने सफलता का श्रेय अपने गुुरुजन एवं
माता- पिता को दिया है। लिखेंद्र आईएएस की पढ़ाई कर कलेक्टर बनना चाहता
है। उनके इस सफलता पर मंगलवार को परिजनों ने खुशियां बांटी।   ब्लाक
कांग्रेस कमेटी के सचिव नंदकुमार साहू, श्रीमती मालती साहू, श्रीमती
पुष्पा साहू और राधिका साहू सहित मोहल्लेवासियों ने छात्र के उज्जवल
भविष्य की कामनाा की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads