आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
पुलिस प्रशासन
*आरंग नगर में मिले कोरोना संकर्मित ,डायल 112 में तैनात 03 पुलिसकर्मी 02 ड्राइवर सहित मिले 9 कोरोना पॉजिटिव*
बुधवार, 22 जुलाई 2020
Edit
आरंग नगर में मिले कोरोना संकर्मित ,डायल 112 में तैनात 03 पुलिसकर्मी 02 ड्राइवर सहित मिले 9 कोरोना पॉजिटिव……
आरंग
आरंग नगर में कोरोना ने 9 लोगो को गिरप्त में ले लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग थाना से संबंधित डायल 112 के 5 कर्मियों और उनके परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.। डायल 112 में तैनात एक पुलिसकर्मी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आरंग के सरकारी अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे पुलिस स्टाफ का टेस्ट किया गया. टेस्ट में डायल 112 में तैनात 3 पुलिसकर्मी, 2 ड्राइवर और उनके परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक संक्रमित पुलिसकर्मी की पत्नी, बेटी के अलावा बेटा जो अम्बिकापुर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है पॉजिटिव पाया गया है. वही एक पुलिसकर्मी की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.।संक्रमितों को रायपुर स्थिति कोविड-19 हॉस्पिटल भर्ती कराया जा रहा है. वहीं आरंग थाने को सील संभावना व्यक्त किया जा रहा है. वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य लोगों का टेस्ट किया जाएगा.।पुलिस कर्मियो के निवास क्षेत्र को भी कंटेन्मेन्ट क्षेत्र बनाये जाने की भी तैयारी की जा रही है।
साथ मे यह भी आशंका लगाया जा रहा है आरंग नगर के समीप ग्राम बैहार में 2 दिन पूर्व में सरकार की योजना के तहत गोधन न्याय योजना में पुलिस कर्मियों की तैनाती रही है। अगर वहां संक्रमण फैला होगा तो सैकड़ो की तादात में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ सकता है।
Previous article
Next article
