कोरोना
छत्तीसगढ़
*261 नए कोरोना मरीज मिले*
गुरुवार, 23 जुलाई 2020
Edit
रायपुर :- राज्य में दिन-ब-दिन कोरोना के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं, रोज सैकड़ों की तादाद में नए कोरोना संक्रमित सामने रहे हैं, आज भी प्रदेश में 261 नए संक्रमित पाए गए हैं, सबसे खतरनाक बात यह है की राजधानी रायपुर से ही फिर से एक बार सबसे ज्यादा 88 नए कोरोना मरीज मिले हैं, आज मिले नए संक्रमितों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 5999 हो गया है, जिनमें अब तक कुल 4230 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए, वहीं वर्तमान में 1740 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज जारी है।
आज जो नए 261 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें जिला रायपुर से 88, सुकमा से 36, दुर्ग से 30, कांकेर से 15, जांजगीर-चांपा से 14, मुंगेली से 11, बीजापुर व रायगढ़ से 09-09, बिलासपुर से 10, गरियाबंद से 10, बस्तर से 06, नारायणपुर से 05, महासमुंद से 05, बेमेतरा से 03, राजनांदगांव, बालोद, कोण्डागांव से 02-02, सुरजपुर, बलौदाबाजार, सरगुजा व जशपुर से 01-01 मरीज शामिल है। वहीं अब तक प्रदेश में कोरोना की वजह से 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
Previous article
Next article
