*कोरोना महामारी कोविड19 के बढ़ते प्रभाव से कैसे चुक कर गये जिम्मेदार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना महामारी कोविड19 के बढ़ते प्रभाव से कैसे चुक कर गये जिम्मेदार*

जिला गरियाबंद में आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने नहीं दिखे माननीय और प्रशासनिक अमला...

कोरोना महामारी कोविड19 के बढ़ते प्रभाव से कैसे चुक कर गये जिम्मेदार ...
कुछ दिन पहले ही छुरा और छुरा विकास खंड के आस पास ही कोरोना पाजिटिव मिला है, फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ाया धज्जियाँ उड़ाना बेहद अफसोस जनक... प्रीतम सिन्हा भाजपा नेता गरियाबंद

एक ओर जहाँ पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए खुद की सरकार चिंतित नजर आ रही है वहीं आज जिला गरियाबंद के छुरा विं.खं. के खोपलीपाठ और द्वारतरा पंचायत में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौधन न्याय योजना के शुभारंभ में पधारे प्रदेश के सम्मानीय मंत्री और जिला के प्रभारी मंत्री, संसदीय सचिव और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जमकर सोशस डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाई गई। जबकि हाल में छुरा और आसपास के तीन ग्रामों में कोरोना पाजिटिव के केस सामने आया था फिर भी जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। शासन के जिम्मेदारों के द्वारा नियमों का खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं तो अन्य आमजनों का भगवान ही मालिक है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads