आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
राजनीति
*गौठानो में हुई गोबर की खरीदी*
सोमवार, 20 जुलाई 2020
Edit
गौधन न्याय योजना के शुभारंभ के साथ मनाया हरेली पर्व
*गौठानो में हुई गोबर की खरीदी*
*विधायक ने कहा विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की बनेगी अलग पहचान*
सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसींवा
गौधन न्याय योजना के शुभारंभ के साथ धरसीवां क्षेत्र में हरेली पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया इस दौरान गौठानों में गोबर खरीदी भी की गई इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि गौधन न्याय योजना से सिर्फ अपने भारत वर्ष में ही नही अपितु दुनिया मे छत्तीसगढ़ अपनी एक अलग ही पहचान बनाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा द्वारा हरेली पर्व पर गोबर खरीदने की शुरुआत की गई 12 ग्राम पंचायतों ग्राम मोहदी के गोठन से नागर गेड़ी औजार एवं गाय की पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई इसके बाद ग्राम पंचायत गोड़ी, कपसदा, रेता ,मनहोरा ,कुकेरा ,पथरी, तर्रा ,जरौदा, बरबंदा, छपोरा, बहेसर ग्राम पंचायत में गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई और गांव के किसानों से गोबर खरीदी की गई तथा गौठान का निरीक्षण किया गया साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में वृहद रूप में वृक्षारोपण किया गया इस योजना के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पप्पू बंजारे महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा एनएसयूआई अध्यक्ष राजा देवेंद्र खेलवार जनपद सदस्य उषा जांगडे प्रतिनिधि वैशाख साहू दुष्यंत वर्मा चंदन बांधे शेखर दुर्गा यादव जोन प्रभारी पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन गोयल जयंत साहू रुपेश बघेल जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद सेक्टर प्रभारी आशीष वर्मा मनीष धीवर इजराफिल खान भीखू वर्मा विनोद वर्मा गिरवर वर्मा राजू वर्मा पथरी हरीश चंद्र वर्मा गोपी साहू बंटी चौहान पवन निषाद बुधराम धीवर साहिल खान चंद्रिका टंडन मोहन साहू नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा पार्षद अनिल बघेल सुरेश साहू डालचंद पाल बसंत रजक राजू कोसले संतोष साहू गोलू भतरिया सरपंच संघ अध्यक्ष अरुण शुक्ला कैलाश जयसवाल संत सोनवानी रोशन पुरी गोस्वामी नीलू परगनिहा सोहन गोस्वामी प्रदीप गोस्वामी प्रभु निषाद सरपंच वहीदा सुल्ताना वरिष्ठ गफूर खान सालिक शर्मा अविनाश शर्मा पुनीत धिवर नरसिंह वर्मा जेठू साहू सेवाराम साहू सुरेंद्र कटारिया ईश्वर बघेल कन्हैया यादव घनश्याम वर्मा सैफी खान ओम निहलानी संतोष शर्मा हमिद रजा रवि लहरी रामानंद वर्मा ताराचंद वर्मा सेवाराम साहू सोहराब खान एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी सरपंच सभी पंच गण पूर्व पदाधिकारी एवं ग्राम के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित हुए।
*दुनिया मे छायेगा छत्तीसगढ़*
गौधन न्याय योजना के अंतर्गत गौ शालाओं में गोबर खरीदी कृषि यंत्रों की पूजा गौधन की पूजा के साथ ग्रामीणो को संबोधित करते हुए विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा गरुवा घुरुआ बारी ओर गौधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ भारतवर्ष में ही नही बल्कि पूरे विश्व मे अपनी अलग पहचान बनाएगा ओर वह दिन दूर नही जब छत्तीसगढ़ का हर गांव आत्मनिर्भर होगा उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति मुख्य रूप से गांव में बसती है कृषि गौधन ही हमारा असली धन हैं इनकी रक्षा हमारा पहला दायित्व है आज हम अंग्रेजी खाद अंग्रेजी कीटनाशकों के चक्रव्यूह में उलझकर अपनी जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर कर लिए है और रासायनिक खादों के उपयोग से मानव जीवन मे भी बीमारियों को निमंत्रण दिए है लेकिन अब हम अपनी प्राचीन संस्कृति सभ्यता पर चलकर गौधन पशुधन आधारित खेती किसानी करेंगे तो हमारी कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी और हम स्वस्थ्य भी रहेगे साथ ही अडॉन पशुधन का अच्छे से पालन भी कर सकेंगे उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस योजना की जमकर तारीफ भी की।
Previous article
Next article




