*कोविड-19 संक्रमण रोकने दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करे-गरियाबंद कलेक्टर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोविड-19 संक्रमण रोकने दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करे-गरियाबंद कलेक्टर*

    कोविड-19 संक्रमण रोकने, दिशा-निर्देशों का हो गंभीरता से पालन-कलेक्टर
 
गरियाबंद
कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। वहीं जिले में कोरोना पाॅजिटिव के बढ़ती संख्या पर नियंत्रण हेतु अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 संक्रमण रोकने दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाये। कोरोना धनात्मक व्यक्ति के प्रायमेरी कांटेक्ट व्यक्तियों का कोरोना जांच उपरांत सतत् निगरानी रखी जाये। इसी प्रकार कंटेनमेंट जोन में निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये। जोन हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी सौंपी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें। यहां पर पंजी संधारण की जाये जिसमें पाॅजिटिव व्यक्ति के नाम के साथ ही प्रायमेरी कांटेक्ट वालो का नाम भी दर्ज हो। सैम्पल रिपोर्ट आते तक ऐसे व्यक्तियों को होम आईसोलेशन में रखी जाये। कलेक्टर ने कहा कि पाॅजिटिव व्यक्ति के स्वस्थ होने पर उसे भी निर्धारित अवधि तक होम आईसोलेशन में रहने की समझाईश दी जाये। कलेक्टर ने कहा कि जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले इस दौरान मास्क अथवा गमछे का उपयोग करें। सोशल/फिजीकल डिस्टेंस सहित सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाईश दी जाये। कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ को कोरोना सैम्पल बढ़ाने और अब तक कंटेनमेंट जोन में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराने निर्देशित किया। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने जिले के शत्-प्रतिशत किसानों के के.सी.सी बनाने सी.सी.बी के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। 
 
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत युक्तीयुक्तकरण पश्चात दुकानों की सूची संबंधित एस.डीएम कार्यालय में  30 जुलाई तक उपलब्ध कराने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं सभी एस.डी.एम को 4 अगस्त को ईश्तहार जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि 01 अगस्त से जिले में गिरदावरी कार्य प्रारंभ होना है। कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करंे कि उक्त कार्य वास्तविक तौर पर किसानों के खेतों में पहुंचकर होना चाहिए। गोधन न्याय योजना के तहत गौठान समितियों का जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाना है। जनपद सी.ई.ओ संबंधित क्षेत्र के गौठान समितियों का सहकारी बैंक के माध्यम से खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। नये गौठान हेतु स्थल चयन कर गौठान समिति का भी गठन कर ले। कलेक्टर ने कहा कि सभी जनपद सी.ईओ और अनुविभागीय दण्डाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि संबंधित क्षेत्र का गौठानवार पंजी संधारण किया जाये। ग्राम पंचायत के सचिव उक्त पंजी में गोबर खरीदी की प्रारंभिक तिथि से गौठान की सम्पूर्ण कार्य गतिविधियों को दर्ज करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत/नगरीय निकायों के कांजी हाउस में क्षमता से अधिक पशु न रखी जाये। बैठक में विभागवार लोक सेवा गारंटी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। साथ ही समयावधि में प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने जिले में मुख्यमंत्री फ्लेगशीप योजनाओं की विभागवार डाक्यूमेंट्री बनाने व आगामी बैठक में प्रदर्शित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चैरसिया, एसडीएम गरियाबंद श्री निर्भय साहू, एसडीएम मैनपुर श्रीमती अंकिता सोम, देवभोग एसडीएम श्री अनुपम आशिष टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, सभी जनपद सीईओ सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads