*छत्तीसगढ़ सरकार की रोका छेका योजना को पलीता लगा रहे जिम्मेदार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ सरकार की रोका छेका योजना को पलीता लगा रहे जिम्मेदार*

                              मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगा रहे जिम्मेदार

                                                *सड़को पर दिख रहे गाय के झुंड*

                             *अब धनेली विधानसभा मार्ग में अज्ञात वाहन ने रौंदी दो गाय*
   सुरेन्द्र जैन धरसीवा
  प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही गौधन पशुधन की रक्षार्थ एक से बढ़कर एक अच्छी योजनाएं क्यों न बना रहे हों लेकिन राजधानी की नाक के नीचे हो जिम्मेदारों की लापरवाही उनकी योजनाओं को पलीता लगाने में लगी है जिसका जीता जागता उदाहरण हैं आये दिन सड़को पर बेमौत मारी जा रही गायें।


     मंगलबार की शाम भी धरसीवां जनपद क्षेत्र में ग्राम धनेली से गिरोद के बीच धनेली विधानसभा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी दो गायों को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई,
     स्थानीय ग्रामीण पण्डित विपिन शर्मा ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन सड़क पर बैठी गायो को रौंदकर चला गया जिससे उनकी मौत हो गई मृत गाय समाचार लिखे जाने तक सड़क पर ही पड़ी थी।


      इसके पहले हाल ही में रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर धरसीवां से सिमगा के बीच सड़क पर डेरा जमाने वाली कई गायों की सड़क सड़क हादसों में दर्दनाक मौत की घटना भी हो चुकी है आये दिन सड़क हादसों में गायों की मौत के बाबजूद जमीनी स्तर पर सरकार की  योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन होता नही दिख रहा है शायद इसीलिए अब भी सड़को पर जगह जगह गायों के झुंड नजर आ रहे हैं ओर आये दिन गौधन की असमय मौत हो रही है।

क्या कहते हैं धनेली के सचिव
  धनेली विधानसभा मार्ग पर डेरा जमाने ओर मंगलवार देर शाम दो गायों की हादसे में मौत को लेकर धनेली ग्राम पंचायत के सचिव संतराम देवांगन का कहना है कि उनके यहां गौठान का अभी निर्माण नही हुआ है लेकिन अस्थाई रूप से रोका छेका अभियान चलाकर 15 गायों को कांजीहाउस में रखा गया है और जो दो गायों की मौत हुई है वह ग्राम पंचायत धनेली नही बल्कि गिरौद ग्राम पंचायत की सीमा में आता  है।

*जनपद सीईओ ने ये कहा*
   इस मामले में जनपद पंचायत धरसीवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलाराम पटेल का कहना है कि गौधन पशुधन की रक्षार्थ सभी ग्राम पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह रोका छेका चलाकर गायों को सड़कों पर न घूमने दें जिन ग्राम पंचायतों में गौठान नही बने है वहां भी अस्थाई व्यवस्था बनाकर गायों को सुरक्षित रखने उनके    चारा पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं
    सीईओ ने यह भी बताया कि उन्होंने कुछ सचिवों को शौकाज नोटिश भी भेजे हैं। मंगलबार की रात्रि जिन गायों की हादसे में मौत की जानकारी आई है वह किस ग्राम पंचायत क्षेत्र में घटना हुई है उसकी वह जांच कराकर उचित कार्यवाही करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads