*राजधानी में 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे तक खुलेंगी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजधानी में 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे तक खुलेंगी*

राजधानी में 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश


रायपुर: कोरोना के तेजी से बढ़ते ग्राफ को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई शहरों में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर में लॉकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन बकरीद और रक्षा बंधन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 और 30 जुलाई को किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि दुकानें सिर्फ 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी ​कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले दुर्ग जिला कलेक्टर ने भी त्योहारों को देखते हुए 29 और 30 जुलाई को किराना सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। जारी निर्देश के अनुसार राखी और सेवई के साथ किराना की दुकानों को खोला जा सकता है। दुकाने सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक खुल सकेंगी। वहीं, राखी और सेवई की दुकानों को अलग से लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads