*जुवाडी निकला कोरोना संकर्मित,पुलिस में हड़कंप* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जुवाडी निकला कोरोना संकर्मित,पुलिस में हड़कंप*

जुआ खेलते गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव , थाने में हड़कंप , सभी पुलिसकर्मियों की होगी जांच


छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच प्रदेश के वनांचल क्षेत्र जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि परपा थाने में जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
वहीं, आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। आरोपी के कोरोना संक्रमित होने के बाद परपा थाने को सील कर दिया गया है। साथ ही थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7863 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5172 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 45 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2646 मरीजों का उपचार जारी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads