आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
राजनीति
*देर रात कोरोना के मिले नए 81 मरीज*
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020
Edit
देर रात कोरोना के मिले नए 81 मरीज, 9 हजार के करीब पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, अब तक 51 की मौत
रायपुर
प्रदेश में गुरुवार की देर रात कोरोना के नए 81 मरीजों की पहचान हुई। जिनमें जांजगीर चांपा से 17, कवर्धा से 16, कोरिया व रायपुर से 11-11, सरगुजा से 07, रायगढ़ से 05, बिलासपुर व सूरजपुर से 04-04, दुर्ग व महासमुंद से 02-02, कोरबा व जशपुर से 01-01 मरीज शामिल हैं।इन नए मरीजों के साथ गुरुवार को प्रदेश में कुल 256 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही आज 285 मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। वहीं इलाज के दौरान 1 मरीज की आज भी मौत हुई।
इन नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़कर 8856 हो गया है। जिसमें 5921 लोग अब तक स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2884 एक्टिव मरीज हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
Previous article
Next article
