* मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पार्टी कार्यकर्ता का जाना कुशलक्षेम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पार्टी कार्यकर्ता का जाना कुशलक्षेम*

                             चंदखुरी सेक्टर अध्यक्ष चेतन साहू आंशिक दुर्घटना में हो गए थे घायल
 
आरंग
 नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बुधवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंदखुरी के सेक्टर अध्यक्ष चेतन साहू के घर पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। ज्ञात हो कि   श्री साहू बाथरूम में स्लिप हो जाने के कारण आंशिक दुर्घटना के कारण बांये पैर में चोंट आने से घायल हो गए थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने श्री साहू के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर सांथ में जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, जनपद सदस्य दिनेश ठाकुर, पूर्व सरपंच नोबेल शर्मा, रेखलाल पात्रे, पचेड़ा सरपंच नेहरू लाल डांडे, सकरी सरपंच उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads