*ग्राम पंचायत सड्डू (तरपोगी) में वृक्षारोपण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ग्राम पंचायत सड्डू (तरपोगी) में वृक्षारोपण*

सड्डू तरर्पोंगी में मना हरेली पर्व

   सुरेन्द्र जैन  सांकरा निको धरसींवा
  छ ग शासन के निर्देशानुसार हरेली तिहार प्रत्येक ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन गोठान में मनाना तय हुआ। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत सड्डू (तरपोगी) में भी वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रम क्षेत्रीय जनपद रतनचंद निषाद, सरपंच संतोष साहू, सचिव सुखदेव पाठक, पंच रामजी वर्मा, सोनम साहू, कृष्णा निषाद, बेदराम, धनेंद्र साहू, अरुण वर्मा, पुनीत साहू खैरखूँट, धर्मेन्द्र वर्मा इत्यादि लोग सम्मलित हुए।
जनपद रतनचंद निषाद ने छ ग शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना लागू करना प्रशंसनीय एवम खासकर किसानों की तरक्की के लिए है बताया, जिसे जमीनी स्तर पर लागू करने की अपील की।
नवनिर्मित गोठान को पूर्ण रूप प्रदान करने तथा अच्छे से बनाने के लिए सरपँच अपने पंचों के साथ गांव वासियों को सहयोग करने के लिए निवेदन किया।
उक्त जानकारी रोजगार सहायक टिकेंद्र साहू ने दी।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads