*हरेली पर सांकरा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*हरेली पर सांकरा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण*

*सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा ने कहा हरा भरा होगा हमारा सांकरा*

    सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसींवा
  छत्तीसगढ़ के प्रमुख तिहार हरेली के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है जो तब तक  जारी   रहेगी जब तक हमारा सांकरा हरा भरा सुंदर न दिखने लगे।
     श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा ने आगे कहां की साकरा ग्राम पंचायत के श्मशान घाट का भी सौन्दर्यकरण किया जाएगा धरसीवां ब्लॉक के मोहदा गांव में जिस तरह श्मशान घांट को हराभरा स्वच्छ स्वर्ग से सुंदर बनाया गया है उसी तरह सांकरा के श्मशान घांट को भी हरा भरा स्वच्छ सुंदर बनाने की योजना है साथ ही बर्तमान में शमशान घांट में अंतिम संस्कार के लिए जाने में कोई परेसानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए वहां निर्माण कराया जाएगा।
   श्मशान घाट पर बरसात के दिनों में शवो को ले जाने में परेसानी होती है भविष्य में कोई परेसानी न हो इसकी व्यवस्था भी कराई जाऐगी
    शासन की सुविधा अनुसार श्मशान घाट का सौंदर्य करण किया जाएगा जिससे बरसात के दिनों में  ग्रामीणो को  बैठने की सुविधा हो सके उन्होंने कहा कि  पंचायत की बैठक में यह निर्णय लिया गया की आने वाले समय में  बाउंड्री वाल एवं वृक्षारोपण कर ग्राम पंचायत साकरा के श्मशान घाट को सौंदर्य करण किया जाएगा ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads