क्राइम
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
स्थानीय तीर धनुष वाले शिकारी पकडे जा रहे , और शहर के बन्दूक धारी शिकारी को पकडने की वन विभाग के अधिकारीयों की हिम्मत नही : नीलकंठ ठाकुर आदिवासी नेता जनपद सदस्य छुरा
बुधवार, 22 जुलाई 2020
Edit
स्थानीय तीर धनुष वाले शिकारी पकडे जा रहे , और शहर के बन्दूक धारी शिकारी को पकडने की वन विभाग के अधिकारीयों की हिम्मत नही : नीलकंठ ठाकुर आदिवासी नेता जनपद सदस्य छुरा
छुरा
गरियाबंद जिले के पान्डूका वन परिक्षेत्र के गायडबरी क्षेत्र मे स्थानीय आदिवासियों को चीतल का शिकार कर मांस खाने के मामले मे अपराध दर्ज किया गया है । वन्यजीवों का शिकार एंव भक्षण अपराध है अपराधियों को सजा मिलनी ही चाहिए । गायडबरी जंगल मे पहली बार शिकार नही हुआ है यंहा आये दिन जंगली जानवरों का शिकार होता आया है जो किसी से छिपा नही है शहरी बंदूक धारी शिकारियों द्वारा आये दिन शिकार किया जाता है जिसे पकडने के लिए वन अफसरो के पसीने छूट जाते है ऐसे शिकारियों के आगे वन अफसर नतमस्तक हो जाते है ।बीते बरस एक बंदूक की गोली से घायल हिरण का डाक्टरी प्ररिक्षण कराये बिना आनन फानन मे तत्कालीन रेंजर अली द्वारा दाह संस्कार करवा दिया गया मामला शोसल मिडिया प्रिंट मीडिया मे चला मामला दबा दिया गया ।आज भी पावर फूल शिकार के शौकीन लोग शिकार करते है ।पान्डूका वन परिक्षेत्र मे पदस्थ सभी कर्मचारियों एवं वनमंण्डलाधिकारी भी संदेह के दायरे में है । वन मंण्डलाधिकारी मंयक अग्रवाल के कार्यकाल मे लगातार वन जीवों के शिकार , अवैध कटाई , वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का मामला बढा है। वन मंडल गरियाबंद के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पाण्डुका में जुलाई माह को एक नर चीतल के अवैध शिकार पर 6 आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल दाखिला कराया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) से मिली जानकारी के अनुसार चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त इन आरोपियों में ग्राम गायडबरी थाना छुरा के कुछ लोग शामिल हैं।
घटना की जानकारी आम लोगों और मिडिया को होने के बाद वन अधिकारी कुंभकर्णीय निंद्रा से जागे और टीम गठित कर ग्रामीणोंके निशानदेही के आधार पर घटना स्थल से चीतल का खाल बरामद किया गया और आरोपी की बाड़ी से खुदाई कर चीतल का सींग तथा मुंडी बरामद किया गया। इसके द्वारा सभी छह आरोपियों को जल्द ही साक्ष्य के आधार पर पकड़ कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की गई और उन्हें जेल दाखिला कराया गया है।
Previous article
Next article
