आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
आकाशीय बिजली की चपेट से पिता पुत्री की मौत
बुधवार, 22 जुलाई 2020
Edit
आकाशीय बिजली की चपेट से पिता पुत्री की मौत
अभनपुर
अभनपुर के नवागांव में साहू परिवार में अचानक दुख का कहर गिर गया। ग्राम नवागांव के खेलन साहू अपने खेत मे पत्नी बहु और बेटी के साथ निंदाई का कार्य कर रहे थे। जो कि दोपहर को अचानक खेत में आकाशीय बिजली गिरे और खेलन साहू और उनकी सत्रह वर्षीय पुत्री आकाशीय बिजली की चपेट में आये और बिजली चपेट में आने से पूरा शरीर काला हो गया। यह देख खेत में साथ में काम कर रही उनके बहु और पत्नी चिल्लाए जिससे आस पास खेत मे काम कर रहे लोग दौड़े आये और 108 वाहन संजीवनी को फोन किया । जो मौके स्थल में पहुच कर नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ,जहा डॉक्टरों द्वारा जांच में मृत पाया गया। एक ही परिवार के दो लोगो की मौत की खबर सुनकर ग्राम नवागांव में शोक का लहर फैल गया। वही नवापारा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्डम के लिये भेजा गया है ।
Previous article
Next article
