आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
मनोरंजन
शिक्षा
*आदर्श रामायण समिति द्वारा रामायण *
मंगलवार, 28 जुलाई 2020
Edit
/ / *तुलसी दास जयंती मनाई* / /
सुरेन्द्र जैन *सांकरा (निक्को)*
: समीपस्थ ग्राम सड्डू ( तरपोगी ) में प्रतिवर्षानुसार इस साल भी लगातार सावन माह भर आदर्श रामायण समिति द्वारा रामायण गान करते आ रहे है। सावन सप्तमी में संत शिरोमणि तुलसी दास जी की जयंती भी मनाई जाती रही है, इसी तारतम्य में महामाया पारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में समिति द्वारा तुलसी दास जी जयंती तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गयी।
गुरुजी आर एल शांडिल्य ने संत जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पत्नी की बात से प्रभावित होकर इतने बड़े महान हो गए की बात कही। वही इस पुनीत अवसर पर धर्मेन्द्र वर्मा ने संत जी के अदभुत अवतरण और वर्तमान परिस्थिति में तुलसी दास जी द्वारा रचित रामचरित मानस आज घर परिवार समाज मे आदर्श के रूप में माने जा रहे है, की विचार रखा।
आदर्श रामायण समिति के सदस्यों ने गीत भजन गा कर संत जी को याद किये।
कार्यक्रम में अलखराम, सेवक निषाद, दिलीप कुमार, बिरझु निषाद, देवचरण साहू, फ़िरंता साहू, जीतू निषाद, भुनेश्वर, लिकेश वर्मा, उपेन्द्र हनुमन्ता, दीपराज वर्मा, राजेन्द्र पाल, यशवन्त साहू, कृपा राम साहू, लाला निषाद, विष्णु साहू, संतोष साहू सरपँच, अरुण देवांगन, संतराम भक्त इत्यादि लोग शामिल हुए, कार्यक्रम का आयोजन नंदी साहू ने किया था
Previous article
Next article

