*राजिम में वृक्षारोपण किया गया * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजिम में वृक्षारोपण किया गया *

यादव ठेठवार समाज के प्रांतीय मुख्यालय भवन राजिम में वृक्षारोपण किया गया 

राजिम
 श्रावण मास पर नाग पंचमी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य सुश्री  छाया राही जी के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर हरियर छत्तीसगढ़ बनाए जाने का संदेश दिया इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुअंजना उपाध्याय जी उपस्थित रही उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति अवसर  बना कर दो चार वृक्ष अवश्य लगाते रहें जिससे हरियाली बची रहेगी और अनेक प्रकार की महामारी एवं प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा होगा पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक है जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक रूप से एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए जो हमारे जीवन के लिए यादगार बने और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक हो इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेत्री जिला कार्यकारिणी सदस्य सुश्री छाया राही , पूर्व विधायक धर्मपत्नी श्रीमती सुअंजना उपाध्याय जनसंघ सेवक मंच प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती  देवकी साहू , वार्ड नं 1 पार्षद श्रीमती पूर्णिमा चन्द्राकर , जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अंजु नायक, पूर्व नवापारा मंडल मंत्री श्रीमती  तनु मिश्रा , जनसघ सेवक मंच जिला गरियाबंद के  सचिव भागवत साहू  ,मीडिया प्रभारी राजिम मंडल  लिकेश्वर साहू और व्यवस्था की दृष्टि से यादव समाज के प्रदेश महासचिव एवं नवापारा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads