*आरंग क्षेत्र में गोबर खरीदने के लिए अनोखा पहल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग क्षेत्र में गोबर खरीदने के लिए अनोखा पहल*

गोबर खरीदने के लिए अनोखा पहल
 
आरंग
 गौधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से गोबर खरीदने के लिए युवाओं ने अनोखा पहल किया है। इससे न सिर्फ हितग्राहियों को सुविधा मिली बल्कि गोबर खरीदने की मात्रा में भी वृद्धि हुई ग्रामवासी युवाओं के इस पहल का जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल ग्राम पंचायत गुल्लू में गौधन न्याय योजना के अंतर्गत बना गोठान ग्राम से अधिक दूर हो जाने के कारण गिने चुने लोगों के द्वारा ही गोबर विक्रय किया जा रहा था। जिसे देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गौठन समिति के युवा सदस्य एवं पंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव और रामू लोधी ने मिलकर गांव में ट्रेक्टर ट्राली में कांटा तौल लगा कर हर मुहल्ले में 20-20 मिनट तक रुक कर गोबर खरीदना शुरू किया जिससे पहले ही दिन 40 हितग्राहियों से 1730 किलो ग्राम गोबर खरीदा। ग्रामवासी युवाओं के इस पहल की सराहना कर रहे हैं। इस कार्य में डागेश कुमार साहू, धनेश यादव, जनक यादव, मंथीर पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads