आंचलिक खबरें
कोरोना
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
राजनीति
*आरंग के ग्राम बैहार के गौठान को मॉडल गौठान बना पर रोका छेका नही ,सडको में मवेशी से लोग परेशान*
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020
Edit
मुख्यमंत्री के आदेश की अव्हेलना करने वाले पंचायत पदाधिकारियो की ग्रामीणों ने की शिकायत
आरंगः समीपस्थ ग्राम पंचायत बैहार के पंचायत पदाधिकारियो के कारनामो से रोका छेका अभियान दम तोड़ते नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक गांव में पंचायत प्रतिनिधियों का ग्रामीण कृषको एवं पशुपालको का बैठक बुलाकर इस महाअभियान को सफल बनाने निर्देशित किया गया था। लेकिन एक माह बीत जाने एवं ग्रामीणों द्वारा बार-बार बैठक बुलाकर रोका छेका का क्रियान्वयन सही ढंग से करने सरपंच गीता साहू को निवेदन करने के उपरांत भी किसानों के हित रक्षा के लिए सरकार के इस महति योजना को लागू करने में पंचायत प्रतिनिधियों का लापरवाही एवं उदासीनता, ग्रामीणों के समझ से परे है। एक तरफ शासन बैहार के गौठान को मॉडल गौठान बनाने प्रयासरत है। वहीं सरपंच एवं कुछ पंचों की निष्क्रियता एवं मनमानी के चलते ग्राम से होकर गुजरने वाले एनएच 53 पर मवेशियों के जमावड़ा मवेशियों का दुर्घटना में घायल होना व मौत होना तथा किसानों के फसलो को नुकसान पहुंचाते खेतो में विचरण करते देखा जा सकता है। जिससे किसानों में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति रोष ब्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीण एवं किसानों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रेषित कर ग्रामसभा की से बैठक बुलाने के लिए सरपंच को सूचित करने की मांग की है।

Previous article
Next article