क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*ममता चन्द्राकर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त*
मंगलवार, 21 जुलाई 2020
Edit
*ममता चन्द्राकर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त*
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने श्रीमती मोक्षदा चन्द्राकर (ममता चन्द्राकर) को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेखित किया गया है कि श्रीमती मोक्षदा चन्द्राकर का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्त विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।गौरतलब है कि देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली ममता चंद्राकर खैरागढ़, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें सन 2016 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्मश्री से और 2013 छत्तीसगढ़ रत्न में अलंकृत की गयी हैं। ममता चंद्राकर छत्तीसगढ़ में किसी परिचय की मोहताज नहीं है।
Previous article
Next article
