आंचलिक खबरें
घरेलू नुस्खे
छत्तीसगढ़
*महामाया मंदिर परिसर में वृक्षारोपण*
मंगलवार, 21 जुलाई 2020
Edit
*महामाया मंदिर परिसर में वृक्षारोपण*
अभनपुर
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली के शुभ अवसर पर ग्राम पुर पोंड के महामाया मंदिर परिसर में टीम समर्पण के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम के नवयुवक संगठन टीम समर्पण के सदस्यों ने हरेली के शुभ अवसर पर माता महामाया मंदिर परिसर में साफ सफाई कर विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे हर्रा नीम बादाम पार किया का रोपण किया विदित हो कि यह नवयुवक संगठन गांव में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सद्भावना से जुड़ी हुई गतिविधियों का आयोजन करते आया है जैसे नशा मुक्ति साक्षरता मतदान जागरूकता पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों शामिल है
टीम समर्पण नवयुग संगठन का मुख्य उद्देश्य गांव में सामाजिक सद्भावना लाने के साथ-साथ सामूहिक एकता शिक्षा सांस्कृतिक संरक्षण एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक चेतना का विकास करने हैं जिससे समाज और गांव विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ सके टीम समर्पण नवयुवक संगठन के संयोजक श्री लोमस कुमार साहू ने बताया कि हमारा उद्देश्य निस्वार्थ भाव से कार्य करना है जिससे गांव और समाज में नवाचार का जन्म लोग हमेशा खुश रहे पर्यावरण संरक्षित रहे और लोगों में आपसी सद्भावना निरंतर बनी रहे साथी वक्त के साथ विलुप्त होती जा रही संस्कृति और परंपराओं को लोगों को फिर से पुनर्जीवित करना और उसे अपने विरासत के रूप में संरक्षित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है वृक्षारोपण कार्यक्रम में संगठन के सोमनाथ साहू नीलकंठ यादव एकलव्य वर्मा भू अभिलेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस सराहनीय पहल के लिए संगठन सदस्य में अविनाश वर्मा धनेश कुमार साहू रामप्रकाश यादव मोहन तारक कन्हैया साहू हरीश चंद्र साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
Previous article
Next article



