*गैंस टेंकर से गैस चोरी करते आरोपी चालक सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गैंस टेंकर से गैस चोरी करते आरोपी चालक सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार*


थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरदा तिराहा के पास गैस टेंकर वाहन से गैस की कर रहे थे चोरी

मुखबीर की सूचना पर की गई कार्यवाही।
आरोपी गैस टेंकर वाहन का चालक ही है मास्टर माइंड। 

आरोपी अमरजीत यादव है आजमगढ़ (उ.प्र.) का निवासी। 
दोनों आरोपी गैस टेंकर वाहन से छोटे गैस सिलेण्डरों में गैस रिफलिंग कर, कर रहे थे चोरी।
आरोपियों के कब्जे से गैस टेंकर वाहन, छोटा हाथी वाहन एवं 20 नग गैस सिलेण्डर किया है जप्त।
आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 261/20 धारा 379, 411, 34 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
मंदिरहसौद
 थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रिंग रोड तीन में पिरदा तिराहा के पास गैस टेंकर गाडी तथा छोटा हाथी में गैस रिफलिंग कर चोरी कर रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मंदिर हसौद द्वारा एक टीम बनाकर उक्त स्थान पर जाकर देखने पर दो व्यक्ति गैस टेंकर वाहन से गैस रिफलिंग कर छोटे गैस सिलेण्डरों में भरकर चोरी कर रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमरजीत यादव निवासी आजमगढ़ (उ.प्र.) एवं गोविंद सिंह निवासी आमानाका रायपुर का होना बताया। आरोपी अमरजीत यादव गैस टैंकर का चालक है जो गोविंद सिंह के साथ मिलकर गैस की चोरी कर गोविंद सिंह को बिक्री कर रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गैस टेंकर वाहन, छोटा हाथी वाहन एवं 20 नग गैस सिलेण्डर जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 261/20 धारा 379, 411, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।  
गिरफ्तार आरोपी 
01. अमरजीत यादव पिता झिलमीट यादव उम्र 28 साल निवासी गन्धुवई थाना संजरपुर जिला आजमगढ उ.प्र.।
02. गोविंद सिंह पिता रामसिंह उम्र 32 साल निवासी डी - 12 श्रीराम नगर शिव मंदिर के पास आमानाका रायपुर।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads