आंचलिक खबरें
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
*VIDEOपुल नही बनने से ग्रामीण परेशान*
गुरुवार, 30 जुलाई 2020
Edit
पुल नही बनने से ग्रामीण परेशान
वीडियो देखें---
अभनपुर
अभनपुर के समीप ग्राम कोलियारी और लखना को जोड़ने वाली वाली पुल टूटे हुए होने के कारण ग्रामीण खासा परेशान है। लोगो ने बताया कि सड़क मार्ग में यह पुल है
जो विगत दो वर्षों से टूटे हुए है पर इस ओर देखने वाली जनप्रतिनिधि कोई अपनी सुध नही लिए है। जिसके चलते आस पास के ग्रामीण लोगो को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगो ने बताया कि यह सड़क नवापारा से चम्पारण जाने का मार्ग भी है और प्रति दिन हजारो की संख्या में लोगो का आवाजाही होता है पर बरसात लगते ही लोगो का आवाजाही बन्द हो जाता है।
साथ ही ज्यादा परेशानी खेतिहर मजदूर वर्ग के साथ स्कुलीय बच्चों को होता है जो लखना से कोलियारी,नवागांव और नवापारा पढ़ने के लिये जाता हैं। साथ ही राहगीरों मजदूरो ने बताया कि बारिस होने पर आवाजाही पूरा बन्द हो जाता है और इसके कारण ज्यादा दूरी तय कर अपनी खेत जाते है वही इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है
Previous article
Next article


