आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*तुलसी स्कूल के शिक्षक आनलाइन शिक्षा हेतु सतत प्रयास कर दूसरो के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे*
गुरुवार, 30 जुलाई 2020
Edit
तुलसी स्कूल के शिक्षक आनलाइन शिक्षा हेतु सतत प्रयास कर दूसरो के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है
आरंग
आरंग
कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल, कालेज बंद होने से अध्ययन-अध्यापन कार्य रूका हुआ है, पर राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार शासकीय शालाओ में बच्चों की आनलाइन पढाई जारी है। इसी कड़ी में आरंग विकासखंड अंतर्गत कोसरंगी संकुल के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व हाई स्कूल तुलसी में आनलाइन क्लासेस जारी है। शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी के शिक्षक लोकनाथ साहू, नेतराम साहू, प्रवेश सोनी, सुनीता गेंडरे, पूर्व माध्यमिक शाला से गणपत प्रसाद साहू, रामकुमार साहू, सुंदर लाल महेश्वरी, गणेश राम साहू, शीतल बंजारा, वहीं हाई स्कूल तुलसी से शिक्षक सोहन लाल देवांगन, महेन्द्र कन्नौजे अपने अधीन शालाओ में आनलाइन क्लास के लिए बच्चों एवं पालको को प्रोत्साहित कर रहे हैं। विषयानुसार, कक्षानुसार शेड्यूल बनाकर पढ़ई तुंहर दुआर के माध्यम से आनलाइन पढाई करवाया जा रहा है। आनलाइन पढ़ाई इन शिक्षको के प्रयासों से सुचारू रुप से चल रहा है। तुलसी स्कूल के शिक्षकगण सतत पालक संपर्क के द्वारा बच्चों के मोबाइल में सिक्कों वेबेक्स मीटिंग एप्प डाऊनलोड करवाकर वेब पोर्टल पर आनलाइन शिक्षा के लिए छात्रों का पंजीयन करवा रहे हैं। शासकीय हाई स्कूल तुलसी के शिक्षक सोहन लाल देवांगन ने बताया कि वह पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई को ध्यान रखते हुए नियमित आनलाइन क्लास ले रहे हैं। अभी तक सोहन देवांगन 35 से अधिक आनलाइन क्लास ले चुके हैं। साथ ही बच्चों के वाट्सअप ग्रुप बनाकर बच्चों को नियमित गृहकार्य देकर उनका जांच भी नियमित रुप से कर रहे हैं। जो इन शिक्षको के अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान व समर्पण को दर्शाते हुए अन्य हेतु आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं।
Previous article
Next article
