*आरंग में गोबर खरीदी प्रारंभ, पहले दिन 205 किलो खरीदी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग में गोबर खरीदी प्रारंभ, पहले दिन 205 किलो खरीदी*

                                        आरंग में गोबर खरीदी प्रारंभ, पहले दिन 205 किलो खरीदी
 
आरंग
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्र डॉ शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार नगर पालिका आरंग के द्वारा गोधन खरीदी प्रारंभ कर दिया गया है। गोधन की खरीदी निकाय के वार्ड क्रमांक 06 स्थित मणिकंचन केंद्र में किया जा रहा है। इस योजना के तहत निकाय द्वारा 205 किलो गोधन की खरीदी की जा चुकी है। गोधन खरीदी हेतु शासन द्वारा 2 रुपये प्रति किलो की दर निर्धारित की गई है। जिसका भुगतान 15 दिवस के भीतर शासन के द्वारा गोधन विक्रेता के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। नगर पालिका आरंग द्वारा गोधन की खरीदी से किसानों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगा और गौवंशों के लिए चारा खरीदने में परेशानी नही होगी। गोधन की खरीदी में नगर पालिका के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, उपाध्यक्ष नरसिंग साहू, पार्षद धनेश्वरी खिलावन निषाद, राममोहन लोधी, दीक्षा सूरज सोनकर, समीर सगीर गोरी, गौरी बाई देवांगन, दीपक चंद्राकर, शरद जीतू गुप्ता, ममता जितेंद्र शर्मा, नागरिक, किसान, निकाय के सीएमओ सौरभ शर्मा और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads