आंचलिक खबरें
नगर प्रशासन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर द्वारा किया गया निरीक्षण
शनिवार, 11 जुलाई 2020
Edit
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर द्वारा किया गया निरीक्षण
आरंगः
महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत संचालित कार्यों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर द्वारा चंदखुरी एरिया के ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। जिसमें इनके द्वारा ग्राम पंचायत नरदहा में योजनांतर्गत प्रगतिरत कार्य नाला उन्नयन कार्य, वृक्षारोपण एवं गली प्लग का निरीक्षण किया गया। ग्राम नरदहा एवं पचेड़ा में नाला उन्नयन कार्य एवं धान चबुतरा निर्माण कार्य में असंतोष जताते हुये नाराजगी व्यक्त किया गया एवं गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में कार्य किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। चंदखुरी गौठान चबुतरा बाड़ी स्व-सहायता समूह द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों के कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये गौठान के चारो ओर गेंदा फुल एवं फलदार पौधे लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया और चारागाह में तत्काल बाड़ी एवं फलदार लगाने हेतु निर्देश दिया गया। चारागाह में कुछ भूमि पर पानी अधिक जमा होने वाले क्षेत्र में ब्लेक राईस की खेती किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। बड़गांव में अधिक से अधिक पुष्प उत्पादन किया जाये जिससे स्व-सहा. समूहों को अधिक आमदनी हो सके एवं फ्लावर हब बन सकें। तोडगांव गोठान देखकर गौठान के सामने की भूमि पर बकरी एवं मुर्गी पालन किये जाने हेतु गौठान चारागाह की स्थल आरक्षित को बाड़ी एवं नेपियर लगाने निर्देश दिये गये बाड़ी के पास मनरेगा द्वारा निर्मित तालाब में मछली बीज छोड़े जाने हेतु निर्देश दिया गया। फिषरी विभाग सोनपैरी में गौठान एवं चारगाह के कार्यो ंजल्दी पूरा करने निर्देश दिये गये।

Previous article
Next article