कोरोना
छत्तीसगढ़
*छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी*
गुरुवार, 23 जुलाई 2020
Edit
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, आज कोरोना पॉजिटिव के कुल 255 मरीजों की हुई पहचान, प्रदेश में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1847 हुई
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार बढ़ते जा रहा हैं. प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव कुल 255 मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं. जिला रायपुर से 114 मरीज, कबीरधाम से 34 मरीज, कांकेर से 20 मरीज, राजनांदगांव से 17 मरीज, मुंगेली से 16 मरीज, जांजगीर-चांपा से 12 मरीज, बस्तर से 10 मरीज, बिलासपुर से 06 मरीज, दुर्ग से 05 मरीज, नारायणपुर व गरियाबंद से 04-04 मरीज, कोरिया से 03 मरीज, जशपुर से 02 मरीज, बालोद, धमतरी, बलोदबाज़ार, महासमुंद, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व बीजापुर से 01-01 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर की हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.
आज 28 वर्षीय भिलाई बीएसएफ जवान जो कि पूर्व से निमोनिया व रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस होने के कारण डॉ बीआर अम्बेडकर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जो कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव संक्रमित हुआ था. जिसकी आज मृत्यु हो गई.
छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 6254 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी, जिनमें अब तक कुल 4277 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव के कुल ऐक्टिव केस की संख्या 1847 हो गई हैं.
Previous article
Next article
