क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं असाइनमेंट पद्धति से होगी संपन्न*
गुरुवार, 23 जुलाई 2020
Edit
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं असाइनमेंट पद्धति से होगी संपन्न
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने आज यहां बताया कि छ.ग.राज्य ओपन स्कूल की परीक्षायें इस वर्ष असाइन्मेंट पद्धति से सम्पन्न करायी जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिन जिलों के परीक्षा केन्द्रों में लॉकडाउन नहीं है उनमे दिनांक 23 जुलाई 2020 तक कक्षा बारहवीं के 24855 छात्रों को असाइन्मेंट कार्य का वितरण किया गया। छात्र अंसाइन्मेंट प्राप्त करने के दो दिवस में अपना असाइन्मेंट लिख कर परीक्षा केन्द्र में जमा करेंगे।जिस क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र में लॉकडाउन लागू हो जाता है वहाँ असाइन्मेंट वितरण एवं उत्तरपुस्तिका संग्रहण का कार्य लॉकडाउन के बाद किया जावेगा। असाइन्मेंट वितरण 08 दिन किया जावेगा, लॉकडाउन हो जाने की स्थिति में जितने दिन वितरण हो चुका होगा, उतने दिन 08 दिन में घटा कर बचे हुये दिनों के लिये लॉकडाउन के बाद वितरण किया जायेगा, यही व्यवस्था उत्तरपुस्तिका संग्रहण के लिये भी की जावेगी, लॉकडाउन की अवधि उत्तरपुस्तिका संग्रहण के 02 दिनों की अवधि में शामिल नहीं होगी।कक्षा-दसवीं की परीक्षा के लिये पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 04 अगस्त 2020 से 09 अगस्त 2020 के मध्य किया जावेगा। परीक्षार्थी जिस दिन असाइन्मेंट प्राप्त करेगा, उसे 02 दिन के भीतर परीक्षा केन्द्र में जमा करना अनिवार्य होगा।रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी असाइन्मेंट प्राप्त कर जमा किया जा सकेगा।जो छात्र किसी कारणवश अपने परीक्षा केन्द्रों से असाइन्मेंट प्राप्त नहीं कर सकते हैं वे 17 अगस्त 2020 से 22 अगस्त 2020 के बीच राज्य कार्यालय (छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मंडल परिसर, पेंशन बाडा, रायपुर) या छ.ग.राज्य ओपन स्कूल,रायपुर की वेबसाईट www.cgsos.co.in से असाइन्मेंट डाउनलोड कर के ए-4 साईज के कागजों पर उत्तर लिख कर अपने परीक्षा केन्द्र में 22 अगस्त 2020 तक जमा कर सकेंगे।
Previous article
Next article
