आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*शिक्षको के क्रमोन्नति, पदोन्नति व वेतन विसंगति के लिए चरणबद्ध मांग*
मंगलवार, 28 जुलाई 2020
Edit
*शिक्षको के क्रमोन्नति, पदोन्नति व वेतन विसंगति के लिए चरणबद्ध मांग*
आरंग
*सहायक शिक्षक विशेष प्रभावित वर्ग*
*23 वर्ष की सेवा में भी क्रमोन्नति व पदोन्नति नही हुआ*
*शासन का ध्यान शिक्षको के कल्याण में नही*
*उपेक्षापूर्ण रवैय्ये के कारण शून्य में रिटायर हुए शिक्षक*
*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के रायपुर जिलाअध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला एवम ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने कहा है कि सभी विभाग में पदोन्नति जारी है, किन्तु शिक्षा विभाग ने अभी तक पदोन्नति नही किया है, सबसे ज्यादा प्रभावित सहायक शिक्षक संवर्ग है, जिन्हें न्यूनतम वेतनमान मिलता है। 10 वर्ष की सेवा में क्रमोन्नति व 5 वर्ष की सेवा में पदोन्नति का नियम है, किन्तु हजारो शिक्षक संवर्ग को 23 वर्ष की शिक्षकीय सेवा में भी क्रमोन्नति व पदोन्नति नही दी गई है।*
*प्रदेश में शिक्षा विभाग प्रयोगशाला बन चुका है, नित नए कार्ययोजना के कारण एक लक्ष्य की प्राप्ति नही होती है। नए कार्य को प्रचारित कर विभाग सुर्खियों में होता है, वास्तव में विभाग के शिक्षको के सेवा शर्त व कल्याण पर कोई कार्य नही हो रहा है, 1998 से शिक्षक एल बी संवर्ग शालाओ में शिक्षण कार्य कर रहे है, कई शिक्षक बिना पेंशन, जीपीएफ, अवकाश नकदीकरण व क्रमोन्नति/पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन विभाग ने कभी सुध नही ली, लगातार मांग के बाद भी नियम का हवाला देकर सेवा के बाद रिटायर शिक्षक को अंधेरे गली में छोड़ दिया गया।*
*ब्लॉकअध्यक्ष हरीश दीवान ने आगे कहा है कि 1998 से लगातार भर्ती किये गए हजारो शिक्षाकर्मियों को आज तक क्रमोन्नति व पदोन्नति नही मिली। एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर क्रमोन्नति का प्रावधान है, किन्तु नियम कायदे के चक्कर मे विभाग ने शोषण ही किया है।*
**छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला सयोंजक-इंद्रजीत वर्मा,श्रीमती मौसमी शर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा श्रीमती सविता रात्रे महासचिव सुनील चंद्राकर,जीतेन्द्र मिश्रा श्रीमती कनकलता गहलोत महामंत्री कमल किशोर ठाकुर, मनोज मुछावड श्रीमती तृप्ति शर्मा सह सचिव रामजी वर्मा श्रीमती सुधा अवस्थी श्रीमतीं इंदु सिंह संगठन मंत्री-अलंकार सिंह परिहार श्रीमतीं सुनीता पांडेय संगठन सचिव कोमल वर्मा,श्रीमतीं सुमन मंधान प्रचार सचिव सुनील भारती श्रीमति नीता साहू संयुक्त सचिव गिरवर सोनवानी श्रीमतीं भगवती ठाकुर प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी,श्रीमतीं अनीता सिंह प्रफुल्ल मांझी कार्यकारी अध्यक्ष छत्रधर दीवान प्रवक्ता अरविंद वैष्णव नितिन मिश्र, भरत चंद्राकर, भास्कर यादव, राजेश बंजारे, विजय देवांगन जितेंद्र शुक्ला, प्रह्लाद शर्मा, शेख मोहम्मद ,रोशन चंद्राकर,सहित अनेक शिक्षको ने कहा हैरायपुर जिला सहित प्रदेश में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के 22 हजार पद रिक्त है, सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग ही वहाँ प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर रहे है, उन्हें ही पदोन्नति देकर विभाग की गुणात्मक व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है, इससे शिक्षको को वित्तीय लाभ के साथ सेवा संतुष्टि मिलेगी।*
*व्याख्याता व शिक्षक के वेतन अनुपात में ही शिक्षक व सहायक शिक्षक का वेतन भी निर्धारित करने आवश्यकता है, जिससे सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर होगी।*
*2 वर्ष की सेवा में 1 जुलाई 2020 को सम्पूर्ण संविलियन, प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर क्रमोन्नति, शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नति, सहायक शिक्षक को व्याख्याता - शिक्षक के आनुपातिक वेतनमान व व्याख्याता को द्वितीय श्रेणी उच्च स्तर का वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता का विषय वर्तमान में ज्वलन्त है।*
*एसोसिएशन ने विशेषतः ऐसे सहायक शिक्षक सहित शिक्षक व व्याख्याता संवर्ग के लिए ही क्रमोन्नति, पदोन्नति देने व वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर चरणबद्ध मांग - ज्ञापन देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रदेश में - 04/05अगस्त 2020 संभाग में- 10/11अगस्त 2020 जिला में - 17/18/19 अगस्त 2020 ब्लॉक में- 27/28/29 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव के नाम तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर को मांगपत्र दिया जाएगा।*
Previous article
Next article
