शिकायत***करोड़ो रूपये के शासकीय भूमि को षड्यंत्र कर निजी भूमि में परिवर्तित करने का मामला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शिकायत***करोड़ो रूपये के शासकीय भूमि को षड्यंत्र कर निजी भूमि में परिवर्तित करने का मामला

शिकायत --करोड़ो रूपये के शासकीय भूमि को षड्यंत्र कर निजी भूमि में परिवर्तित करने का मामला--
               शिकायतकर्ता परमानन्द जांगड़े
परमानंद जांगडे के अथक प्रयास से 50 एकड़ शासकीय बेसकीमती भूमि ,भू माफियाओ के चंगुल से मुक्त होंगे| .
मंदिर हसौद
 प्रदेश में जमीन की  फर्जीवाड़ा का मामला क्षेत्र मेंं अब खुलते ही जा रहा है ,राजधानी रायपुर के समीप हुई भूमि   बेस कीमती होने से शासकीय भूमि का बंदरबाट किया गया है , राज्य सरकार की नरुवा घुरवा बाढी योजना शुरू होने से शासकीय भूमि की जरूरत से पड़ताल के दरमियान फर्जीवाड़ा सामने आ रही है ,क्योकी शासकीय भूमि को निजी भूमि रिकार्ड में छेड़ छाड कर हथियाने का मामला खुलते जा रही है , विकास खंड आरंग के अंतर्ग्रत ग्राम पंचायत गांधीग्राम (नकटा) में 50 एकड़ बेसकीमती शासकीय चारागाह भूमि, रोड किनारे स्थित है  जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ आकी जा रही है , भू माफिया एवं राजस्व अधिकारी कर्मचारी द्वारा शासकीय भूमि को फर्जीवाड़ा करके निजी भूमि में राजस्व रिकार्ड में दर्ज कर शासन के साथ  बहुत बड़ी फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है ,जिसमे ग्राम नकटा में शामलात खाते में चारागाह की भूमि रामगुलजारीलाल पिता जगमोहन 2. शोभाराम पिता भगवानी 3.मु.केजा बेवा शोभाराम 4. दुलारसिंग पिता जद्दू 5.विन्द्याचल पिता रामसिंग 6.बलिया / बिसाहू 7.मु.डेरहीन बेवा पनिया 8. चुरावन / जुड़ावन  आदि दीगर कास्तकार के नाम पर खसरा नंबर 2,3,7,13,79 ,97,102,109,296,256,372,389,528,कुल रकबा 19.390 हैक्टेयर भूमि जो  राजस्व अभिलेख के मिशल रिकार्ड ,अधिकार ,अभिलेख ,बंदोबस्त के पूर्व तथा वर्तमान रिकार्ड में सामलात खाते की भूमि जो रिकार्ड में  चारागाह खुटी  राजस्व अभिलेख में दर्ज है ,जिसे निजी भूमि मद में रिकार्ड में दर्ज कर  शालिनी अग्रवाल पति निलेश अग्रवाल ब्रिजेश अग्रवाल पिता कपिल अग्रवाल ,शोभा अग्रवाल पति कपिल नारायण अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल पति ब्रिजेश अग्रवाल आभा जौजे श्रीकांत अग्रवाल पंकज कुमार झा पिता शारदानंद झा में.जय बालाजी एंड एसो. द्वारा शोभा अग्रवाल के नाम उक्त शासकीय भूमि को चड़ा दिया गया है
 राज्य में कांग्रेश की नयी सरकार बनने के नरुवा घुरवा बाढी योजना शुरू हुवा ,जिसमे गौठान निर्माण एवं किसानो की  चारागाह की भूमि के लिए जमीन पड़ताल शुरू हुआ , चारागाह की भूमि को भू माफिया अपना निजी भूमि बताकर कब्जा करने का मामला प्रकास में आयी थी , जिसकी शिकायत जागरूक जनप्रतिनिधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद जांगडे तक पहुची , जांगडे  क्षेत्र में इस प्रकार के फर्जीवाड़ा पर दमदारी से आवाज उठाते है तथा कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते है, जांगडे से उक्त मामले पर चर्चा में बताया की शिकायत संज्ञान में आने पर उक्त जमीन के रिकार्डो का पड़ताल कर, शासकीय भूमि को निजी भूमि रिकार्ड में दर्ज होने पर  शिकायत राज्य सरकार के संज्ञान में पुरे प्रमाणित दस्तावेजो के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराया, जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने  संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच का निर्देश दिया था  ,जिसमे जाँच अनुविभागीय अधिकारी आरंग को सौपा गया , जाँच में शिकायत की पुष्ठी हुई,   अपर कलेक्टर रायपुर को जाँच रिपोर्ट ,पेश किया गया अपर  कलेक्टर रायपुर ने विधी विरुद्ध की गयी कार्यवाही फर्जीवाड़ा में संलिप्त दोषी दागी अधिकारी कर्मचारी की विस्तृत जानकारी रिपोर्ट में नही होने से ,रिपोर्ट में उक्त फर्जीवाड़ा में  दागी अधिकारी का विस्तृत नाम सहित रिपोर्ट  पेश करने का निर्देश एस.डी.एम.आरंग विनायक शर्मा को दिया है , जाँच कार्यवाही में शिकायत सिद्ध होने के उपरांत शासन को कई करोड़ की क्षति होने के बौउजुद कार्यवाही में   विलंभ होने से कार्यवाही हेतु पुनः उक्त मामले को लेकर शिकायत पत्र शासन प्रशासन के प्राधिकारियों जिसमे कलेक्टर ,एस डी.एम.,तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया , मिडिया ने प्रशासन से इस मामले में जानकरी ली  जिसमे अधिकारियो ने उक्त  भूमि  को पुनः शासकीय मद में दर्ज किये जाने ,एवं  फर्जीवाड़ा में संलिप्त अधिकारी कर्मचारी पर निसंदेह शासन नियमानुसार कार्यवाही की भरोषा दे रही है भू माफिया पर   एफ .आई. आर. दर्ज करने की कार्यवाही करने की बात सामने आयी है ,बहरहाल दोषी अधिकारी कर्मचारी की जानकारी मांगी गयी है ,जिसमे प्रशासन किस प्रकार मुस्तेदी से कार्यवाही करेगी  बहरहाल देखना है |


ज्योति सिंग नायब तहसीलदार मंदिर हसौद ......
शिकायत सही पाया गया,जाँच प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत किया गया था, जाँच रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा में तत्कालीन अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी नियत करने का निर्देश प्राप्त हुए है , करोना के कारण विलंब हुए है  जल्द शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत किया जायेगा  |

         ,,शिकायतकर्ता
परमानंद जांगडे  पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायपुर ...........
करोड़ो की शासकीय भूमि का  फर्जीवाड़ा के संबंध में   शिकायत शासन के संज्ञान में लाया गया था जाँच में शिकायत की  पुष्ठी हो गयी है , कार्यवाही में विलंभ से  भू माफियाओ तथा दागी अधिकारी कर्मचारियों को सरंक्षण प्राप्त हो  रहा है , मिडिया के माध्यम से कड़ी कार्यवाही की आग्रह करता हूँ |
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads