*छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र*

                                    छत्तीसगढ़ विधानसभा

कोरोना संक्रमण कम हुआ तो अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगा मानसून सत्र

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए सत्र बुलाने की तिथि अभी तय नहीं की गई है। महंत ने कहा कि यदि कोरोना का प्रभाव आने वाले 10-15 दिनों में कम हुआ तो अगस्त के तीसरे सप्ताह में बुलाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि बजट सत्र को खत्म हुए छह महीने का समय 26 सितंबर को पूरा होगा। इसलिए नियमत: यदि काेरोना संकट अगस्त में कम नहीं हुआ तो फिर 26 के पहले सत्र बुलाना होगा।
दूसरे राज्याें से भी ले रहे जानकारी
विधानसभा सचिवालय के अधिकारी लोकसभा व राज्यसभा के अलावा दूसरे राज्यों से भी जानकारी जुटा रहे हैं। विधानसभा में एक साथ 90 विधायक जुटेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। ऐसी स्थिति में सदन के भीतर भी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। सेंट्रल एसी को बंद रखना पड़ेगा। इससे बैठने में दिक्कत आएगी। यही वजह है कि किस तरह बैठक व्यवस्था होगी और सदन में कितने लोगों की एक साथ मौजूदगी हो सकती है, इसका अध्ययन किया जा रहा है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads