आंचलिक खबरें
कोरोना
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
*गौठान मे जोरशोर से हो रही गोबर की खरीदी*
सोमवार, 27 जुलाई 2020
Edit
अध्यक्ष और नोडल अधिकारी की सक्रियता से कदलीमुडा गौठान मे जोरशोर से हो रही गोबर की खरीदी
मनमोहन नेताम देवभोग
गौधन न्याय योजना के तहत विकासखण्ड के लाटापारा, कदलीमुडा, निष्टीगुडा और झिरीपानी के गौठानो में गोबर खरीदी पिछले हप्ते शुरू की गयी सही और सफल संचालन के लिए सभी केन्द्रों मे कलेक्टर गरियाबंद ने नोबल अधिकारी नियुक्त कर दिये है! अनुविभागीय अधिकारी अनुपम आशिष टोप्पो और सीईओ एम एल मंडावी के निर्देश के बाद ब्लाक के चारो गौठानो में नोडल अधिकारी के निगरानी में गौबर खरीदी चल रहा है वही कदलीमुडा के गौठान में नोडल अधिकारी प्रदीप शर्मा और समिति के अध्यक्ष मनमोहन नेताम के सक्रियता के चलते प्रतिदिन 3-4क्विंटल की खरीदी की जा रही है!गौठानो के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी प्रतिदिन गौठानो में पहुँच कर गोबर खरीदी का जायजा ले रहे हैं, आज सुबह8बजे कदलीमुडा के गौठान में नोडल अधिकारी प्रदीप शर्मा जायजा लेने पहुँचे तो वहाँ पंचायत सचिव के गैरहाजिरी को लेकर नाराज दिखे जबकि एसडीएम व सीईओ ने सचिवो को निर्देशित कर उपस्थिति को अनिवार्य बताया है !कदलीमुडा गौठान में व्यापक गोबर खरीदी को लेकर स्थानीय आला अधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि भी खुश नजर आ रहे है
,समिति के अध्यक्ष मनमोहन नेताम ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत भुपेश बघेल सरकार की यह महती योजना है जिसमे गोबर खरीदी के लिए प्रतिदिन 2 से 4 क्विंटल गोबर की खरीदी हो रही है एवं आगे चलकर यह वृहद रूप लेगा लोग बढ़चढ़ कर गोबर बेचेंगे जिसके लिए गांव के लोगो मे जागरूकता लाई जा रही है तो वही वर्तमान स्थिति मैं लोग भी गोबर बेचने मैं काफी रुचि दिखा रहे हैं तो वही तिरंगा महिला स्व सहायता समूह क़दलीमुड़ा ने गोबर खरीदी की जिम्मेदारी ली है समूह के अध्यक्ष त्रिपुरा बघेल ने बताया कि उनकी समूह की महिलाएं सुबह से गोबर की खरीदी मैं लग जाते हैं व काफी उत्सुकता के साथ गोबर खरीदी हो रहा है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगे व उनकी आर्थिक स्थिति मैं और ज्यादा सुधार होगा ,यह योजना आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा ।
Previous article
Next article

