*फुटकर व्यापारियो को स्वनिधी योजना के तहत आत्मनिर्भर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*फुटकर व्यापारियो को स्वनिधी योजना के तहत आत्मनिर्भर*

सडक किनारे दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारियो को 10000 रु. का लोन

आंरगः छत्तीसगढ शासन द्वारा लाकडाउन में सडक किनारे व्यवसाय करने वाले फुटकर व्यापारियो को स्वनिधी योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने 10,000 रु. का लोन देने का फैसला किया गया है। इस योजना के तहत् लगभग 50,000 पथ विके्रताओ के साथ जिले के शहरी पथ विक्रेताओ को इसका लाभ मिलेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरंग सौरभ शर्मा ने बताया कि आरंग नगर के 260 फुटकर व्यापारियो सहित जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र में अपना व्यापार करने वाले को इस योजना का लाभ दिया जावेगा। जिसमें 10,000 का सिक्योरिटी फ्री लोन, नियमित भुगतान करने पर 7 प्रतिशत तक ब्याज राशि पर छूट, डिजीटल लेन देन करने पर प्रतिमाह 100 रु. कैशबैक, समय से भुगतान करने पर अगली बार बड़ा लोन आदि शामिल है। इस योजना का लाभ नगर पालिका परिषद आरंग क्षेत्र में व्यापार करने वाले पसारा, रेहडी, पटरी व ठेला लगाने वाले उठा सकते है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads