* विधायक धनेंद्र साहू ने ग्राम पंचायत को दी लाखो की सौगात* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* विधायक धनेंद्र साहू ने ग्राम पंचायत को दी लाखो की सौगात*

विधायक ने मोखला एवं अकोलीकला को दिए अनेक सौगात

आरंग
 ग्राम मोखला में क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू ने 70 लाख की लागत से पानी टंकी निर्माण एवं 20,00,000 रु. का गौठान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया। इसी तरह ग्राम पंचायत अकोलीकला लिंगाडीह में भी 5,00,000 रु. का महिला भवन तथा 9,78,000 रु. का नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। दोनों ग्राम के प्रमुख समस्याओं का निराकरण होने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। अकोलीकला के सरपंच ललित गिरी एवं ग्राम मोखला के सरपंच सुरेश चंद्राकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्रवण चंद्राकर, जनपद सदस्य राजेश्वरी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, संतोष जांगड़े, भोलाराम चंद्राकर, रामानंद चंद्राकर, अकोली कला उपसरपंच रितेश्वर कोसले, राजेश कोसले, राजेश यादव, कमल नारायण, प्रमिला यादव, सोहद्राबाई, चमनलाल, झनकराम आवडे, पुरुषोत्तम चंद्राकर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थें।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads