विधानसभा स्तरीय वर्चुअल रैली कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विधानसभा स्तरीय वर्चुअल रैली कार्यक्रम

गोबरा नवापारा-
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय वर्चुअल रैली कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का साहस दिखाया है, प्रमुख रुप से धारा 370 और 35 ए जैसे कठोर कानून को निरस्त करना काफी हौसले का कार्य था। मोदी सरकार ने लोक कल्याण के साथ आंतरिक सुरक्षा के नीतियों का क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया है। इन सारे मुद्दों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करना होगा। इस वर्चुअल रैली में अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस साहू, चम्पारन मंडल अध्यक्ष नारायण  यादव, रामकृष्ण बैस, झड़ी राम पटेल तूता, चुम्मन लाल साहू नवल साहू  नवापारा,नूतन साहू, मानिकचौरी, दीनानाथ साहू सिवनी, छवीराम साहू कुर्रु, खिलावन साहू खोरपा, अखिलेश ठाकुर सुन्दरकेरा सहित काफी कार्यकर्ता आन-लाइन उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads