आंचलिक खबरें
छुरा के द्वारा मत्स्य आखेट हेतु आदिवासी मत्स्य पालकों को नि:शुल्क बॉम्बे धना जाल का वितरण
बुधवार, 8 जुलाई 2020
Edit
मत्स्य आखेट हेतु आदिवासी मत्स्य पालकों को नि:शुल्क बॉम्बे धना जाल का वितरण
छुरा-
छुरा-
कृषि पशुपालन एवं मत्स्य विभाग छुरा के द्वारा मत्स्य आखेट हेतु आदिवासी मत्स्य पालकों को नि:शुल्क बॉम्बे धना जाल का वितरण किया गया।
कृषि सभापति प्रहलादू यदु, जनपद सदस्य व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर तथा जनपद सदस्य व कृषि समिति सदस्य शशीमुखी नेताम के द्वारा हितग्राहियों को मत्स्य आखेट के लिए धना जाली नि:शुल्क वितरण किया गया।
हितग्राही पवन मांझी,लेखू राम नेताम चुरकीदादर को नि:शुल्क मछुवा जाली प्रदाय किया गया। इस मौके पर विकास खंड छुरा केमत्स्य निरीक्षक सौरभ चन्र्दाकर ने बताया कि मछली पालन में रुची रखने वाले कृषक जिसके पास स्वयं के डबरी या तालाब उपलब्ध हो उन्हें शासन के निर्देशानुसार नि:शुल्क मत्स्य आखेट के लिए पात्रतानुसार प्रदाय किया जाता है। जिसके अनुसार आज चुरकीदादर के दो आदिवासियों को जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से जाली का नि:शुल्क वितरण किया।
Previous article
Next article