आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*कोसरंगी विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण*
मंगलवार, 21 जुलाई 2020
Edit
*पर्यावरण को संतुलित रखने कोसरंगी सरपंच हुए संकल्पित*
*आरंग*
जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत कोसरंगी(बाना) में हरेली के पावन अवसर में हरियर छतीसगढ़ तर्ज पर ग्राम कोसरंगी सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू जी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जिसमें ग्राम की युवाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को साफ व स्वस्थ रखने की ठानी इस अवसर पर कोसरंगी सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू जी ने कहा कि पर्यावरण को साफ एवं सन्तुलित बनाये रखने में पौधों का बहुत महत्व है पेड़ हमारे मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है , पेड़ फल फूल छाया सब प्रदान करता है शुद्ध वातारण निर्मित करने के लिए शाला परिसर में पौधे रोपण किया गया इसके सरक्षण पर भी विशेष ध्यान देंगे ।
पौधरोपण की इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती रामेश्वरी साहू सरपँच ग्राम कोसरंगी,राजकुमार साहू सरपंच प्रतिनिधि भोला साहू , भूखन साहू ,मनोज साहू अक्षय साहू मिथलेश देवांगन ,सोनू कुमार साहू सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे ।
Previous article
Next article
